फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया महिला इंजीनियर का हत्यारा, बताया क्यों की हत्या

Mon, 04 Jul 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन में महिला इंजीनियर की बर्बरता से हुई हत्या में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की खबर देशभर की मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद चेन्नई पुलिस हरकत में आई और अलर्ट जारी कर कुछ ही घंटों में हत्यारोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी राम कुमार के घर को जब चारो ओर से घेर लिया तो दहशत में उसने अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन जिंदा दबोच लिया। आरोपी को प्राथमिक उपचार देने के बाद अदालत में पेश किया गया।

आरोपी राम कुमार ने इन्फोसिस की महिला इंजीनियर एस स्वाथी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है। राम कुमार ने अदालत को स्‍वाथी की हत्या करने का कारण भी बताया जो हैरान करने वाला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 जून को चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन पर भीड़ के सामने ही इन्फोसिस की महिला इंजीनियर एस स्वाथी की हत्‍या बर्बरता से कर दी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

'स्वाती ने नकार दिया था उसका प्यार'

आरोपी राम कुमार
आरोपी ने अदालत को बताया कि वह स्वाथी को प्यार करने लगा था और उससे दोस्ती करना चाहता था। इस बात को लेकर वह स्वा‌थी से बात भी की थी लेकिन स्वाथी ने उससे दोस्ती करने से मना कर दिया था। इसी से छुब्‍ध होकर उसने स्वाथी का कत्ल करने की सोची।

मामला यह है कि स्वाथी चेन्नई के तिरुनेलिवेली इलाके के मीनाक्षीपुरम गांव में रहती ‌थी। आरोपी 22 वर्षीय राम कुमार हाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और नौकरी की तलाश में था। मीनाक्षीपुरम गांव में मकान का किराया कम था तो रामकुमार भी वहां पीजी में रहने लगा था। वह अब एक टेक्सटाइल कंपनी में एक छोटी सी नौकरी कर रहा और दूसरी नौकरी की तलाश में था।

स्वा‌थी के घर के पास रहने के कारण राम कुमार आते-जाते रास्ते में स्वाथी को देखता था और उससे दोस्ती करने की कोशिश करता ‌था। लेकिन स्वाथी ने उससे दोस्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद वह स्वाथी को सबक सिखाने की ठान ली।

पुलिस ने जब आरोपी की तस्वीर जारी की तो स्वाथी के घर के सामने वाली बिल्डिंग के गार्ड ने राम कुमार को पहचान लिया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने राम कुमार घर का पता लगाकर छापा मारा और उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि राम कुमार पिछले पांच दिनों से अपने कमरे में नहीं था।

Published by ALAKH
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें