मुंबई के रहने वाले एक व्यक्ति को शादी के बाद बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल जिससे उसने शादी की थी वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। मामले पर गोवंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
कॉलेज में हुआ था प्यार
कॉलेज में गोवंडी के रहने वाले 21 साल के युवक को एक 19 साल की लड़की से प्यार हो गया। दोनों की रोजाना मुलाकात होने लगी और इसी तरह बात शादी तक भी पहुंच गई। जब लड़की ने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो वह शादी के लिए मान गए और लड़के वालों से बात की। उन्होंने लड़के के परिवार को बताया कि कुछ मेडिकल दिक्कतों की वजह से उनकी बेटी कभी मां नहीं बन पाएगी। लेकिन अपने बेेटे की खुशी के लिए लड़के वालों ने हां कर दी और दोनों की शादी पक्की हो गई।
25 जनवरी को हुई शादी
दोनों की शादी की तारीख 25 जनवरी, 2018 तय हुई और एक हॉल बुक कराया गया। लेकिन 15 दिन पहले ही बुकिंग कैंसिल करा दी गई और सादे तरीके से शादी हुई।
हनीमून पर खुला राज
सुहागरात के दौरान लड़की ने रिश्ता बनाने से मना कर दिया और कहा कि उसका हार्निया का ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद दोनों हनीमून पर मनाली चले गए। वहां भी लड़के ने संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन लड़की टालती रही। जब लड़की के पास कोई बहाना नहीं बचा तो उसने बता दिया कि उसके गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है और वह सेक्स नहीं कर पाएगी। यह बात जानकर लड़का
डिप्रेशन में आ गया और अपने परिवार को सबकुछ बता दिया। उसके परिवार वालों ने लड़की को तलाक देने को कहा लेकिन लड़की वालों ने इससे इंकार कर दिया और उलटा अपने बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज करवा दिया।