एक युवती अपने प्रेमी से जंगल में मिलने के लिए पहुंची। अचानक युवती की मां वहां पहुंच गई और दोनों को एक साथ देख लिया। जानिए फिर क्या हुआ...
घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की है। दरअसल शुक्रवार की शाम को मलवां इलाके के खरगी बाबा के कुएं में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती का शव कुएं से बाहर निकलवाया। लेकिन शव बुरी तरह से सड़ गया था। शव की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
पढ़ें:- रेप के बाद युवती से हैवानियत, इस हालत में शव देख सिहर गई पुलिस
हालांकि ग्रामीणों ने युवती को हसनापुर की रहने वाली बताई। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की लेकिन उसके घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने किसी तरह से उसके चाचा को तलाश किया। तब जाकर युवती के शव की शिनाख्त हुई।
जांच में सामने आया है कि युवती का उसके गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंद था। हाल ही में युवती की मां ने उसे उसके प्रेमी के साथ जंगल में देख लिया था।