फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों के लिए प्रेमिका ने किया खौफनाक कांड, पुलिस भी देखकर हुई हैरान

Fri, 29 Sep 2017 11:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक प्रेमिका चंद रुपयों के खातिर अपने ही प्रेमी के साथ ऐसा कांड कर देगी, इसका जरा सा भी अंदाजा नहीं था। जिसने भी देखा हैरान रह गया। पढ़िए प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ क्या किया ?... 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। शाहपुर इलाके के गायत्रीनगर में प्रेमिका गुड़िया ने प्रेमी अयूब उर्फ गोलू की चाकू मारकर हत्या कर दी। आर्केस्टा में काम करने वाले अयूब और उसकी गुड़िया के बीच गुरुवार देर रात रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच दौरान गुड़िया ने चाकू से अयूब पर वार कर दिया। 

पढ़ें:- प्रेमी की हत्या कर शव को घर के फ्रिज में रखा, दो दिन बाद दिखाई और दरिंदगी

पुलिस के मुताबिक शाहपुर के गायत्रीनगर निवासी अयूब पिछले कई साल से प्रेमिका गुड़िया के साथ रहता था। दोनों के बीच शादी को लेकर अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की देररात दुर्गा पंडाल में आयोजित भजन कार्यक्रम के दौरान रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
दोनों घर पहुंचे तो मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुड़िया ने घर में रखे चाकू से वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक चाकू अयूब के पेट में लगा। इससे अयूब लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथ ही बचाने की गुहार लगाने लगा। 

पढ़ें:- आपत्तिजनक हालत में देख प्लंबर ने प्रेमिका की फोटो खींच ली थी, इसलिए उठाना पड़ा ऐसा कदम

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से घायल अयूब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही आरोपी गुड़िया को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया। शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि मारपीट के दौरान चाकू से गुड़िया ने हमला कर दिया, जिससे अयूब की मौत हो गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें