फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से हुई कुछ इस कदर परेशान, घर के आंगन में लगाई फांसी

Wed, 05 Apr 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक 15 साल की लड़की रोजाना छेड़े जाने से कुछ इस कदर परेशान हुई कि उसने खुद को खौफनाक सजा दे डाली। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगुंवा में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर के आंगन में नीम के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। किशोरी के परिजनों ने उसके साथ पढ़ने वाले एक लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़के की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है। सोमवार को उसके माता-पिता खेत पर कटाई करने गए हुए थे, जबकि भाई पंचकुइयां देवी के दर्शन करने आया था। घर में कोई नहीं था। शाम चार से पांच बजे के आस-पास राधिका (बदला हुआ नाम) ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वह घर पहुंचे। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पंचनामा भरकर काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस काजल का शव लेने पर पहुंचे उसके भाई आनंद ने बताया कि राधिका के साथ उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाला गांव का एक लड़का छेड़छाड़ करता था। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद उसने इसकी शिकायत अपने भाई से भी की थी। लेकिन, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि काजल छेड़छाड़ से तंग आकर इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें