हाथरस के सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली नाबालिग दलित किशोरी का चार दरिंदों ने अपहरण किया। उसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी। दरिंदनों ने पीड़ित को मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वो चिल्लाए नहीं। घटना के बाद आरोपी कलवारी रोड पर पीड़ित को बदहवास हालत में छोड़ गए।
पीड़ित के मुताबिक चार युवकों से दो उसके साथ फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार सुबह किशोरी को लेकर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए। देर शाम चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़ित किशोरी के बेहद गरीब परिवार से है। यह किशोरी भी परिवार की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण नाई के नगला में एक फैक्ट्री में काम करती थी। बीते गुरुवार को रोज की तरह वह फैक्ट्री में मजदूरी कर घर पहुंची और शाम करीब सात बजे घर से पास के पथवारी मंदिर पर दूध लेने गई। तभी से उसका पता नहीं चला।