फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवती को तीन दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, फिर किया शर्मसार करने वाला काम

Wed, 06 Sep 2017 06:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
भारत में विदेशी पर्यटक अब सुरक्षित नहीं रहे हैं। देश की राजधानी में विदेश युवती से चलती कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित को एक घंटे तक कार में घूमाते रहे। बाद में उसे सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना दिल्ली के दक्षिण जिले के वसंत कुंज इलाके की है। सोमवार रात उज्बेकिस्तान की एक युवती चलती कार में गैंगरेप का शिकार हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उज्बेकिस्तान की 26 वर्षीय युवती ने वसंत कुंज थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे वसंत कुंज स्थित मॉल से निकलकर साकेत स्थित सिलेक्ट सिटी मॉल ऑटो से जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का पासपोर्ट भी ले गए

फाइल
रास्ते में उसका ऑटो खराब हो गया। वह दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी वहां सफेद रंग की कार आई और उसमें सवार युवकों ने उसे जबरन अंदर खींच लिया। कार में तीन युवक थे, जिन्होंने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया। आरोपी उसे कार में एक घंटे तक घुमाते रहे और बाद में सुनसान जगह पर फेंककर चले गए। वहां से वह खिड़की एक्सटेंशन पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित युवती ने कहा कि आरोपी युवक उसका पासपोर्ट व अन्य सामान भी ले गए।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि जांच में पीड़ित युवती के मोबाइल की लोकेशन किसी और जगह की आ रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि युवती भारत कब आई थी और दिल्ली में क्या कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें