शनिवार की रात वह सो रही थी। तभी पिता उसकी चारपाई के पास पहुंचे और उसे दबोच लिया। उसने जब विरोध किया तो पिता ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। घटना किसी से न बताने की हिदायत देते हुए काफी देर तक उसे दबोचे रहा। पिता के डर से वह दो दिन तक घटना को छिपाए रही।
सोमवार को जब वह स्कूल के लिए घर से निकली तो स्कूल न जाकर पड़ोस गांव निवासी अपने मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मामा के होश उड़ गए, उन्होंने सेलफोन से मामले की जानकारी बांकेगंज पुलिस को दी। उसके बाद वह मामा के साथ थाना आई और पुलिस को पूरी घटना बताई।
पुलिस ने मामा की तहरीर पर आरोपी पिता की तहरीर पर रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।