फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बाप ने दो बेटों को गंडासे से काटा, इतनी सी थी वजह

Sun, 27 Aug 2017 08:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
देवरिया के सलेमपुर में मामूली बात से नाराज पिता ने बेटों पर गड़ासे से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के मझौलीराज निवासी हरेंद्र शाह नगर के मछली हट्टा में मछली की दुकान चलाता है। रविवार की सुबह दुकान पर उसका बड़ा बेटा राजकुमार साफ-सफाई कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर बाप और बेटे में कहा सुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ गई। 

नाराज पिता ने बेटे पर गड़ासे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गया छोटा भाई दिलीप कुमार पर भी वार किया। यह देख आस-पास के दुकानदार पहुंच गए। खून से लथपथ दोनों भाइयों को का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें