फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनोज में मनचले ने नाबालिग का हाथ पकड़ा, लोग रहे खामोश

Thu, 06 Oct 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Eve teasing - फोटो : mid-day
विज्ञापन
महिलाओं के लिए सबसे सेफ माने जाने वाली सिटी मुंबई से एक छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह वारदात व्यस्त डोमिनोज पिज्जा पार्लर में हुई। पूरी छेड़छाड़ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें मनचले की क्रूर हरकत साफ देखी गई। परिवार के साथ टेबल पर बैठी नाबालिग के पास आया और कुछ कहने लगा। 
विज्ञापन


सिरफिरे छेड़छाड़ कर रहा है ये पीड़िता को महसूस नहीं हुआ। लेकिन, खौफ को मार चुके आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिए कहने लगा। बच्ची ऐसा वाक्या देख घबरा गई और उसने अपनी मां से शिकायत की।

सिरफिरा टेबल पर बैठ गया साथ

Eve teasing
सिरफिरे ने हद तब तोड़ी जब वह परिवार के लोगों के साथ ही उसी टेबल पर बैठ गया। परिवार के बाकी लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हो क्या रहा है और ऐसा कोई कैसे कर सकता है। वह टेबल परिवार के बाकी लोगों को घूरने लगा और लड़की को ले जाने का मकसद बनाए बैठा हुआ है।

इस बीच नाबालिग की मां ने पूछा कि वह क्या चाहता है और इस तरह की हरकत का क्या मतलब है। बच्ची के साथ ही इस घिनौनी हरकत के बाद मां ने सिरफिरे पर चीखना शुरू कर दिया और पिज्जा स्टाफ से सख्त कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्लर में मौजूद चुपचाप देखते रहे वारदात

rape with minor
चौंका देने वाली बात है कि वहां मौजूद किसी भी शख्स ने बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध नहीं किया। लेकिन, पिज्जा पॉर्लर बीच में आया और सिरफिरे को अपने साथ ले गया। पुलिस का कहना है कि परिवार ने अपनी शिकायत काफी देर में दर्ज कराई, अगर वह मौके पर ही उन्हें बुला लेती तो सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया जाता।

मिड-डे की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में चेहरा साफ नहीं आया है, इसलिए वह अभी तक फरार है, लेकिन जल्द ही उसके ऊफर शिकंजा कस लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें