फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पत्नी ने ऐसा गुल खिलाया, पति अमरीका से भागा चला आया

Thu, 06 Oct 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
पति अमेरिका में पत्नी ने कर ली दूसरी शादी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक पत्नी ने ऐसा गुल खिलाया जिसे जानने के बाद पति जो अमरीका में रहता था वो भागा-भागा अपने देश आया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। एक एनआरआई की पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। 
विज्ञापन


जब पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने अमेरिका से आकर पत्नी के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने चिन्यौट कालोनी निवासी सुमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रैनकपुरा निवासी संजय कुमार ने बताया है कि वह साल 1998 में नौकरी करने अमेरिका चला गया था। परिजनों ने वर्ष 2003 में उसकी शादी सुमन से कर दी। शादी के बाद कुछ समय तक वह रोहतक में रहा। इसके बाद वह पत्नी को रोहतक में छोड़कर अमेरिका चला गया। 
विज्ञापन

पति ने अमेरिका से आकर पत्नी पर दर्ज करवाया केस

husband wife argument - फोटो : Demo Pic
कुछ दिन बाद जब वह अमेरिका से लौटा तो उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई। इसी बीच संजय अमेरिका चला गया और सुमन मायके में रहने चली गई। संजय का आरोप है कि इसी बीच उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली।

शादी के बाद वह चंडीगढ़ रहने लगी। जब संजय को उसके बारे में पता चला तो वह अमेरिका से रोहतक आया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सुमन के  खिलाफ केस दर्ज किया। बताते हैं कि सुमन के पिता का कुवैत में व्यापार है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें