केरल के अर्नाकुलम जिले के अंगमली में एक बुजुर्ग ने घर में एसी को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।
एसी को लेकर यह विवाद शनिवार की सुबह उस वक्त शुरू हुआ जब सुबह करीब 4 बजे पॉल (81) ने अपनी पत्नी और बेटे को एसी बंद करने के लिए कहा। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि एसी चलने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता था, लेकिन दोनों ने पॉल की बात नहीं सुनी और एसी लगातार चलती रही।
एसी लगातार चलते रहने और उनकी बात को अनसुनी करने की वजह से पॉल को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। पॉल रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।