अमेरिकी राज्य ओहियो में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना को देखकर ऐसा लगता है कि रात में सोते वक्त सभी सदस्यों की हत्या की गई है। चार दिन के बच्चे पर भी हत्यारों तरस नहीं आया।
अभी तक इस नरसंहार में किसी को कोई सुराग नहीं मिला सका है। ओहिओ पुलिस ने प्रेस कंफ्रेंस के जरिए घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह से अलग-अलग स्थान पर सो रहे आठ सगे संबंधियों की हत्या की गई है उससे आभास होता है कि हत्यारों की संख्या एक-दो से ज्यादा थी।
एक परिवार के जिन आठ सदस्यों का कत्ल किया गया है उनमें एक किशोर और बच्चों की मां समेत सात वयस्क थे।