फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के चक्कर में बर्बाद हुआ 75 हजार रुपए महीने कमाने वाला इंजीनियर

Wed, 27 Jul 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : bangaloremirror.com
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड के चक्कर में 75 हजार रुपए हर महीने कमाने वाला इंजीनियर इस कदर बर्बाद हुआ कि पुलिस ने उसे कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला ओडिशा का है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह भी है कि उसकी गिरफ्तारी से पत्नी काफी खुश है। पत्नी इसलिए खुश है क्योंकि आरोपी इंजीनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजे से रहने के लिए कुछ महीने पहले अपनी बीवी और बच्चों को गांव छोड़ आया था। वह अपनी पत्नी से सात महीने पहले मिला था और तब से उसे फोन भी नहीं कर रहा ‌था।

धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया इंजीनियर अपनी पूरी कमाई गर्लफ्रेंड के ऊपर उड़ा रहा था, लेकिन इससे भी उसका पूरा नहीं पड़ा तो ऐसा काम करना शुरू किया क‌ि जेल की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार बेचने के लिए दिया था ऑनलाइन विज्ञापन

आरोपी इंजीनियर जब अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी नहीं कर पाया तो अपनी कार बेचने का भी प्लान बनाया और इसके लिए उसने एक ऑनलाइन साइट पर अपनी कार का विज्ञापन दिया।

जब लोग का खरीदने आए तो उसने दो अलग-अलग ग्राहकों से पैसे लेकर उनसे धोखाधड़ी की। लेकिन शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपी इंजीनियर पकड़ा गया और पूरे मामले की सच्चाई सामने आई।

आरोपी इंजीनियर की पहचान बॉबी फिलिप के रूप में हुई है जो केरल का रहने वाला है और ओडिशा के काडुगोडि इलाके में मौजूद एक कंपनी में काम कर रहा था। आरोपी की पत्नी को जब उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिली तब पता चला कि क्यों वह उससे दूरी बनाए हुए था।

हालांकि आरोपी पुलिस की शुरुआती पूछताछ में गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन जब पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट्स को खंगाले और पैसों के लेन-देने के बारे में पता किया तो उसकी सारी करतूत सामने आ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें