फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से घर लौट रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं 6 राउंड गोलियां, हुई मौत

Wed, 27 Jul 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
दिल्ली के मुखर्जी नगर में बीती रात दुकान से घर लौट रहे युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हमले में युवक को तीन गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार रात जब अमित नाम का शख्स अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तब मुखर्जी नगर ‌के इंदिरा विकास कॉलोनी से गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी।

इलाके के लोग जब गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आए तो अमित खून से लथपथ पड़ा था। अमित पर दो हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां अमित को लगीं।
विज्ञापन

हत्या - फोटो : Getty
अमित मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था और दिल्ली में अपनी बहन के साथ करीब दो साल से रह रहा था। अमित के परिवार ने बताया कि उसका अपने ही गांव के कुछ लोगों से पुराना झगड़ा चल रहा था।

परिवार को शक है कि इसी पुरानी रंजिश के तहत ही अमित की हत्या की गई है। अमित की हत्या के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर अभी भी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें