मुंबई के माटुंगा इलाके में उस दौरान सनसनी फैल गई जब एक डेंटिस्ट पति ने अपनी पत्नी तनुजा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पत्नी के रोज-रोज झगड़ों से डेंटिस्ट उमेश बबोले इस कदर परेशान हो गया कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार डॉक्टर करीब 3 घंटे तक लाश के पास ही बैठा रहा और उसी ने पुलिस को घटना की खबर दी। चौंका देने वाली बात है कि इस दौरान दंपत्ति का चार साल का मासूम दूसरे कमरे में सो रहा था। मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है।
मुंबई के जोगेश्वरी में अपना क्लिनिक चलाने वाले बबोले अपनी पत्नी तनुजा और बेटे के साथ मटूंगा के कोहिनूर टावर्स में रहते हैं। सात साल पहले शादी के बंधन में बंधे दंपत्ति के बीच झगड़े होने लगे। दोनों के बीच अक्सर होने वाली लड़ाई की चीख दीवारों के बीच रोज गूंजती रहती थी।
अक्सर मायके में ही रहती थी पत्नी
murder
हालात, यहां तक पहुंच गए कि पत्नी ने अपने मायके में रहना शुरू कर दिया। लेकिन वारदात की एक रात पहले यानि शनिवार को पति के पास लौंट आई। रविवार सुबह दोनों में फिर से कहासुनी हो गई और बौखलाए बबोले चाकू से लगातार पत्नी पर हमला करने लगे।
पत्नी को खत्म करने के बाद करीब 3 घंटे तक बबोले लाश के पास बैठे रहे और फिर सुबह करीब 9.30 बजे उन्होंने पुलिस को फोन करके सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बबोले को खून से लथपथ लाश के पास हाथ में चाकू लिए हुए पाया।
पड़ोसियों ने बताया परिवार रहता था बहुत खुश
murder
पड़ोसियों के मुताबिक सात साल पहले शादी के बंधन में बंधा जोड़ा काफी खुशमिजाज था और उन्हें देखकर कभी नहीं पता चला कि वे एक-दूसरे से इस कदर नफरत करते हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि करीब 8 महीने पहले पत्नी तनुजा ने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।