फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में दलित बालिका से गैंगरेप, सात गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • वीडियो दिखा बालिका को धमकाते थे आरोपी
  • सात लोगों को ‌गिरफ्तार हुए
विज्ञापन
दलित बालिका से गैंगरेप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी  तिरुवनंतपुरम में एक मासूम के साथ हैवानियत वाला मामला सामने आया है। यहां हैवानों ने दलित मासूम के साथ दो महीने तक गैंगरेप को अंजाम दिया और रेप का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते रहे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को ‌गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस का मानना है कि इस मामले में और लोग शामिल हो सकते हैं। उसका खुलासा तभी हो सकेगा जब मुख्य आरोपी गिरफ्तार होगा। पुलिस उसकी  पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

वीडियो दिखा बालिका को धमकाते थे आरोपी

गैंगरेप
दरअसल, दो माह पूर्व एक आरोपी ने दलित बालिका से उसके भाई के जरिए पहचान बनाई और एक दिन उसे भाई  के अतिंगल के शराब खाने में नशें की हालत में बेहोश पड़े होने की बात कहकर उसे वहां बुलाया। जब वह घर से निकली तो दो लोगों ने उसे एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और घटना की वीडियो बनाई।

साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर किसी को उसके बारे में जानकारी न देने की बात कही। इसके बाद कई लोगों ने उसके साथ आगामी हफ्तों तक बदसलूकी को अंजाम दिया और उसके मना करने के बाद उसे वीडियो दिखा कर धमकाया जाने लगा।

31 मार्च को आरोपियों ने बालिका को परिपेली में एक जगह बुलाया और वह लोग ऑटो से वहां पहुंचे। वह उसे एक गैंग के हवाले करना चाहते थे,लेकिन लड़की के मना करने के बाद उसे उन लोगों ने उसे मारा जिससी सूचना पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने दी, इसके बाद पुलिस मामले को मामले की जानकारी हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें