फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#नोटबंदी: देश के इन हिस्सों में हुई छापेमारी, एक दिन में ही जब्त हुए करोड़ों के नए नोट

Fri, 09 Dec 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
noteban
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां आम आदमी कैश की किल्लत झेल रहा है, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से करोड़ों की नकदी बरामद की जा रही है। चौंका देने वाली बात है कि इसमें अधिकर नए नोटों की गड्डियां शामिल हैं। बताते चलें कि आयकर विभाग 8 नवंबर को लागू हुई नोटबंदी के बाद से ही लगातार छापेमारी कर रहा है और अब तक करोड़ों रुपया जब्त कर चुका है।
विज्ञापन


देखा जाए तो 9 दिसंबर को ही देश के तीन बड़े राज्यों में नए नोटों की गड्डियां जब्त की गई। इन राज्यों में गुजरात, मुंबई और हरियाणा के नाम शामिल हैं। मुंबई के दादर में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की और करीब 85 लाख रुपये जब्त किए। इस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और इसमें सारी राशि दो हजार के नोटों की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच की जा रही है कि इस गैर-कानूनी धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं।   Mumbai Crime branch seizes new notes worth Rs 85 lakhs from Dadar, inquiry underway — ANI (@ANI_news) December 9, 2016

गुजरात में मिली नोटों से भरी कार

noteban
गुजरात के सूरत में होंडा कार से पुलिस ने 76 लाख रुपये जब्त किए हैं। इस आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। नोटों से भरी कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला और तीन पुरुष थे। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
  Gujarat: Police arrest 4 people carrying new notes worth Rs 76 lakh in Surat. Police investigating the matter. pic.twitter.com/dtFforsRzb — ANI (@ANI_news) December 9, 2016
विज्ञापन

हरियाणा में मिले 10 लाख के नए नोट

noteban - फोटो : ANI
क्राइम ब्रांच की छापेमारी हरियाणा में भी हुई और यहां से करीब 10 लाख रुपये पकड़े गए। अधिकारियों ने गुरुग्राम के पास से ये नकदी जब्त की है।
  Haryana: Crime Branch seized new notes worth Rs 10 lakh (approx) during search op near Gurugram, last night. Investigation underway. pic.twitter.com/cgTtyZ6CgB — ANI (@ANI_news) December 9, 2016
बता दें कि गुरुवार को आयकर विभाग ने चेन्नई में अबतक की सबसे बड़ी छापेमारी की थी। अधिकारियों ने चेन्नई में 8 ठिकानों पर छापेमारी की और करीब 90 करोड़ रुपये जब्त किए गए। चौंका देने वाली बात है कि इस राशि में 70 करोड़ के दो हजार के नोट पकड़े गए। इतना ही नहीं मौके से करीब 100 किलो सोना भी जब्त किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें