फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु: वीडियो में छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, छात्रा ने की पहचान

Fri, 06 Jan 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ सामने आया है। बेंगलुरु के कम्मनहल्ली रोड पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी का स्केच बनाया। इस स्केच को आस-पास के लोगों, स्कूल और कॉलेज के छात्रों को दिखाया गया।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को वीडियों में छेड़छाड़ करने वालों हुड़दंगियों को देखकर समझ आ गया था कि वे आस-पास के ही रहने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक कॉलेज छात्रा ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया है और उससे बाकी साथियों की जानकारी ली जा रही है।

लड़कियों का आना जाना करता था मुश्किल

इस शख्स का नाम सोमेश्वर उर्फ चिन्नी है। छात्रा ने बताया कि वह आने-जाने वाली लड़कियों को परेशान किया करता था और उनपर कमेंट्स भी करता था। पुलिस ने बताया कि सोमेश्वर एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के लिए बतौर डिलीवरी बॉय काम करता है।

गिरफ्त में आने के बाद सोमेश्वर अपने आप को बेगुनाह बताने लगा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का दावा किया तो वह गिड़गिड़ाने लग गया। बता दें कि पुलिस ने उस रात सोमेश्वर के नंबर की लोकेशन भी खंगाली थी, जिसमें पाया गया कि वह छेड़छाड़ के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था।
विज्ञापन

लड़की को जमीन पर पटका

वीडियो में साफ देखा गया कि बदमाशों ने आती हुई लड़की का रास्ता रोका और उसे जबरन छूने लगे। इस दौरान लड़की विरोध करती दिखी, लेकिन बाइक चालक उसके साथ अश्लील हरकतें करते जा रहा था। इस बीच पीड़िता ने उसे चांटा भी मारा पर सिरफिरा, अपने दोस्त के साथ लड़की को बाइक पर बिठाने लगा।

जब उन्हें कामयाबी नहीं मिली, तो सनकी ने लड़की को जोर से जमीन पर पटक दिया और फरार हो गया। चौंका देने वाली बात है कि इस दौरान वहां दूर खड़े लोग इस पूरी घटना के दौरान तमाशाबीन बने रहे। वो चीख रही थी, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें