फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोप में सेना का कर्नल समेत चार गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 04:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने पुणे स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों से कथित रूप से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कंपनी के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि कर्नल शैवाल कुमार सेना की पूर्वी कमान में योजना और अभियांत्रिकी शाखा में तैनात थे। उन्होंने सेना को उपकरणों की सप्लाई के मामले में उक्त कंपनी से 1.80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

कुमार ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर फरवरी में 50 हजार रुपये लिए थे। उन्हें दूसरी किस्त देने के लिए पुणे स्थित एक्सटेक इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिट के प्रबंध निदेशक शरत नाथ, निदेशक विजय नायडू और स्थानीय प्रतिनिधि अमित राय यहां आए थे।
विज्ञापन


सीबीआई ने कर्नल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के तीनों अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुणे में चार और कोलकाता में दो ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें