दिल्ली से कार चोरी के ऐसे गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो वारदातों को हाईटेक ढंग में अंजाम दे रहा था। ये गैंग लग्जरी कारें चोरी करने के लिए 'स्मार्ट की' का इस्तेमाल कर रहा था। इस गैंग ने कंपनियों की महंगी सिक्योरिटी को भी पछाड़ दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ये चोर यूके से लाई हुई इलैक्ट्रोनिक किट का इस्तेमाल कर रहा था, जिसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस किट की मदद से चोर गाड़ी की चीप कंट्रोल सिक्योरिटी सिस्टम को फेल करेक उसे उड़ा ले जाते थे।
चोरी के इस तरीके को रिवर्स इंजीनियरिंग कहा जाता है, कंपनी की ओर लग्जरी कारों में किए गए हाई सिक्योरिटी सिस्टम को ब्रेक किया जाता है। चोरी का ये खेल महज 10 मिनट चलता है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग की नजर ऑडी, फॉर्रच्यूनर और स्कोडा महंगी कारों पर रहती हैं।