उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सीबीगंज के गांव में नेत्रहीन की बेटियों से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले शोहदों को गांव की पंचायत ने निकाह करने का फरमान सुनाया है।
बता दें कि रेप की कोशिश करने के आरोपियों को शिकायत के बाद पुलिस ने जेल में डाल दिया है। इस पर बिरादरी ने सोमवार को गांव में पंचायत बुलाई थी।
पंचों ने फरमान सुनाया कि युवकों के जेल से छूटते ही पीड़ित लड़कियों से निकाह करने के बाद उनके गुनाह को माफ कर दिया जाएगा। लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ निकाह के बाद पुलिस भी दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं करेगी।