हर्ष विहार इलाके में रेप पीड़िता एक युवती ने समाज के रवैये से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। फरवरी में पड़ोस के एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था।
तभी से वह काफी परेशान रहती थी। मृतका के पास मिले सुइसाइड नोट में उसने दुष्कर्म के बाद समाज के रवैये का जिक्र करते हुए अपनी परेशानी लिखी है।
हालांकि अपनी मौत के लिए उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतका सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। फरवरी 2016 में पड़ोस में रहने वाले नैन सिंह नामक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।