उत्तर प्रदेश के बांदा में नेत्रहीन युवती के गैंगरेप की शर्मनाक हरकत सामने आई है। नाबालिग लड़की का रेप करने के आरोप में चार आरोपी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
युवती को 25 जनवरी की दोपहर एक महिला बहला-फुसला कर घर से ले गई और चार लोगों के हवाले कर दिया। चारों लोग उसे अपने पैतृक गांव बंथरी (कमासिन) ले गए और बंधक बनाकर चारों ने उसके दो दिनों तक सामूहिक दुराचार किया।
मां को इशारों में बयां की दास्तां
gangrape
इसके बाद चारों आरोपी किशोरी को लेकर वापस आए और रिक्शे में बैठा कर उसे घर भेज दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर इशारों से घटना की पूरी जानकारी मां और पिता को बताई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला सहयोगी छंगी समेत बंथरी गांव निवासी चौधरी, जीतू, बाबूलाल को दबोच लिया। रामधनी फरार हो गया।
रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट तबरेज अहमद के समक्ष पेश किया। 14 दिनों के रिमांड अवधि में चारों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। यहां जिला महिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है।