फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस की करतूत, 'बेकसूर' विदेशी नागरिक को 13 माह रखा जेल में

Sun, 06 Aug 2017 05:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
विदेशी नागरिक
विज्ञापन
बिहार पुलिस के दामन पर दाग लगा है। यहां के पुलिस अफसरों ने एक विदेशी नागरिक को उस गुनाह के लिए जेल में डाल दिया, जो उसने किया ही नहीं।
विज्ञापन


मामला, बिहार के सीतामढ़ी जिले की पुलिस का है। लेबनानी नागरिक फदी फजल के अनुसार, वो पिछले साल 8 जुलाई 2016 को नेपाल घूमने के दौरान सीतामढ़ी में घुस गया था। सीतामढ़ी के मोहनपुर चौक पर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उसे बगैर वीजा भारत में आने के आरोप में जेल भेज दिया। यही नहीं, उसके बैग की तलाशी के दौरान मिली हार्ड डिस्क के आधार पर उसे आतंकी करार दे दिया।

मामले की जांच एसएचओ विजय कुमार गुप्ता को सौंपी। करीब एक साल से ज्यादा वक्त तक जेल में रहने के बाद मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस की लापरवाही एवं उसकी मनमानी पर नाराजगी जाहित करते हुए फजल को जमानत दे दी। लेबनानी नागरिक फिलहाल जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने फजल के आरोपों को लेकर मुजफ्फरपुर के जोनल आइजी सुनील कुमार को जांच के आदेश दे दिए हैं साथ ही, मुख्यालय ने जोनल आइजी से इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें