फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को UP सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी

Thu, 23 Mar 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
प्रभा एन बेलवंगला - फोटो : deccanchronicle
विज्ञापन
बंगलूरू की एक महिला के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। महिला ने टिप्पणी के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सीएम आदित्यनाथ की तरह दिखने वाला एक शख्स एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक महिला का नाम प्रभा एन बेलवंगला है और वो एक सोशल एक्टीविस्ट है। प्रभा के खिलाफ कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा की तरफ से पुलिस को शिकायत की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त एस रवि के मुताबिक युवा मोर्चे के सदस्यों का आरोप है कि प्रभा ने अपने फेसबुक पेज पर आदित्यनाथ से जुड़ी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। महिला के खिलाफ मानहानि और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले यूपी के गाजीपुर ने स्टूडेंट अब्दुल रजाक को भी ऐसे ही आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ भी आईपीसी की धारा 499 और 66 के तहत शिकायत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें