दो दिन पहले सादोपुर की झाल से पुस्तक विक्रेता के अपहरण के बाद पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश डाल रही है। आरोपी परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादोपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र छेदीलाल जीटी रोड पर विद्धार्थी पुस्तक भंडार के नाम से स्टेशनरी और किताबें बेचने की दुकान करता है, जिसके दो बेटे हैं। पत्नी से तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पत्नी मेरठ में रहती है। वे अध्यापिका हैं।
परिजनों ने सुरेंद्र के प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण करने का आरोप पांच लोगों पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर घर पर जाकर दंबिश दी। आरोपी घर का ताला बंद कर फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन पता लगा रही है।
कोतवाली प्रभारी अनंतदेव मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात बुलंदशहर स्थित आरोपियों के घर पर दबिश डाली गई थी। आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए है। उनके फोन नंबर को ट्रेस करके लोकेशन निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेंद्र ने पुलिस में शिकायत डाक के द्वारा भेजी थी
पुलिस ने बताया कि जांच करते समय सुरेंद्र की दुकान की मेज की दराज में मिली पोस्ट ऑाफिस की रसीद व शिकायत की फोटो कापी से पता चला है कि उसने पुलिस को डाक के जरिए शिकायत भेजी है, जो अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।