उत्तर प्रदेश में आगरा के कागारौल/ग्राम दिगरौता के मजरा नगला बिरजा में मथुरा की आर्केस्ट्रा पार्टी की तीन डांसर युवतियों से गैंगरेप किए जाने के सनसनीखेज मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इनमें नामजद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अज्ञात बताए गए 10 फरार हैं। एफआईआर में बताया गया है कि तीन आरोपियों ने युवतियों पर पिस्टल और तमंचे तान दिए थे।
इसके बाद उन्हें कार में अगवा कर खेत में ले गए। वहां एक कमरे में दुराचार किया गया। पुलिस अभी तक अज्ञात आरोपियों में से किसी का नाम-पता तक मालूम नहीं कर पाई है।