फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला इंजीनियर की बर्बरता से हत्या, चश्मदीद ने बताया दिल दहलाने वाला मंजर

Sat, 02 Jul 2016 08:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : hinduexistence.org
विज्ञापन
24 जून को चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन पर भीड़ के सामने इन्फोसिस की महिला इंजीनियर एस स्वाथी की हत्‍या बर्बरता से कर दी गई थी। इस हत्याकांड के हत्यारे को ढूंढ निकालने के हाथ पांव पटक रही पुलिस को अहम सुराग मिला है। स्वाथी की हत्या को अपनी आंखों से देखने वाला शख्स पुलिस के सामने आया है।
विज्ञापन


चश्मदीद ने पुलिस को घटना को जो आंखों देखा हाल बताया है वह दिल दहला देने वाला है। उसने पुलिस को बताया, 'मुझे अचानक इंसानी शरीर में दरांती घुसने की अजीब सी आवाज सुनाई दी। मैं और कुछ अन्य लोग पीछे मुड़कर देखा तो पता चला कि स्वाथी को मौत के घाट उतारा जा चुका था।

वह जमीन पर गिर चुकी थी और उसकी गर्दन से खून की धार निकल रही थी। उसका सिर और होठ हिल रहे थे। इसी तरह से उसका शरीर करीब तीन मिनट तक कांपता रहा, तड़पता रहा। मैंने उसकी दिल दहला देने वाली मौत को 50 गज की दूरी से ही अपनी आंखों से देखा।' तमिलनाडु के नुंगामबक्कम रेलवे स्टेशन हुई ‌दर्दनाक हत्या पुलिस को पहला ऐसा गवाह मिला है जो घटना को अपनी आखों से देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद ने कहा, 'लोगों ने किया था हत्यारे का पीछा'

- फोटो : crime demo
हत्याकांड का आंखों देखा हाल बताने वाले एक श‌िक्षक हैं। शिक्षक डी तमिलरासन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि स्वाथी की हत्या करने के बाद आरोपी भागने लगा तो दो लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह रेलवे पटरियों के बीच से भागता हुआ दो प्लेटफॉर्म पार किया और पास की बस्ती में चला गया। एक शख्स ने उसे पीछा करते हुए एक पत्‍‌थर भी फेंककर मारा था।

लेकिन वह नौजान हत्यारा रुका नहीं। यहां तक कि जब वह पटरियों से भाग रहा था तब उसकी ओर एक ट्रेन भी आ रही थी लेकिन लपककर प्लेटफॉर्म की दीवार पर चढ़ गया और फिर वहां से भाग निकला।

उन्होंने बताया क‌ि उसने साथ करीब 60 लोग रोजाना सुबह 6:50 की ट्रेन पकड़कर चेंगलपेट जाते हैं। शुक्रवार को घटना वाले दिन आरोपी ने ट्रेन अपने 10 मिनट पहले ही घटना को अंजाम दिया था। ट्रेन की महिला बोगी जहां पर रुकती है स्वाथी वहां खड़ी थी और वह दूरी हमसे करीब 50 गज थी।

उन्होंने बेताया कि हमले के करीब तीन मिनट बाद स्वाथी का शरीर शांत हो गया और ट्रेन आने पर हममें से अधिकांश लोग रोज की तरह ट्रेन पर चढ़कर चले गए। इस वक्त स्वाथी का शरीर खून के तालाब में डूबा था।

इससे पहले पुलिस गुरुवार को हत्याकांड के संदिग्‍ध का सीसीटीवी फुटेज के जरिए तस्वीर जारी कर लोगों से शख्स को पहचानने में मदद करने की गुहार लगाई थी।

Published by ALAKH
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें