एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरिंदे नाबालिग छात्रा के साथ इस हद तक दरिंदगी कर सकते हैं किसी ने सोचा नहीं होगा, जानिए नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ ?
घटना बिहार के छपरा जिले की है। बनियापुर थाना इलाके में दरिंदों ने पहले छात्रा का अपहरण किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। जब इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने नाबालिग छात्रा की चाकू से गोदकर निर्ममता से हत्या कर दी।
पढ़ें:- युवती को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर किया ऐसा कांड सहम गए सब
युवती की गर्दन और अन्य अंगों को चाकू से गोद रखा था। दरिंदों ने पहले छात्रा की हत्या की और फिर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि युवती सुबह के समय शौच के लिए घर से निकली थी। जब कई घंटे तक वो वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
करीब तीन घंटे बाद मक्के के खेत में उसका शव मिला। युवती का शव देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पढ़ें:- कलयुगी बाप नाबालिग को बनाता था हवस का शिकार, बेटी ने उठाया ऐसा कदम उजड़ गई दुनिया
यहां एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक नाबालिग सूट सलवार में घर से गई थी। लेकिन उसका शव साड़ी से लिपटा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या बर्बरतापूर्वक की गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।