रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिस 'चाचा' के साथ नाबालिग लड़की मेला देखने गई थी, उसने ही उसका किडनैप कर 9 दिन तक हवस का शिकार बनाया। जानिए क्या है पूरा मामला?...
घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। कोतवाली हाथरस गेट इलाके में रहने वाली नाबालिग युवती को पड़ोस में रहने वाला 38 साल का शख्स मेला दिखाने के बहाने घर से ले गया। आरोपी उसका अपहरण कर जयपुर ले गया।
पढ़ें:- नाबालिग छात्रा को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर थाने के पास बेहोशी की हालत में फेंका
आरोपी ने नाबालिग को यहां एक मकान में रखा और उसके साथ नौ दिन तक दुष्कर्म किया। किशोरी को बरामद करने के बाद उसके पिता ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पीड़ित पिता ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी बेटी 11 सितंबर की शाम चार बजे दाऊजी मेला को गई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी। शाम करीब सात बजे छोटी बहन रोती हुई घर पहुंची और कहा कि बड़ी बहन को आरोपी जबरन ले गया।