विवाहिता से मिलने आए एक शख्स को परिजनों ने चोर समझ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया।
पुलिस ने आकर गेट खोला तो वह जिस हाल में मिला, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। मामला अलवर के एनईबी थाना इलाके में स्थित जवाहर नगर कॉलोनी का है। एनईबी थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जांच में सामने आया है कि स्थानीय निवासी एक विवाहिता से मिलने खैरथल के सालखर का रहने वाला शीशराम गुर्जर आया।
विवाहिता के परिजनों ने शीशराम को चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी। मारपीट के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया।