फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेकर हुआ था विवाद, छोटे भाई ने उठाया ऐसा कदम उड़े सबके होश

Tue, 30 Jan 2018 09:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो भाइयों में रुपयों को लेकर विवाद हो गया। विवाद में छोटे भाई ने ऐसा कदम उठाया कि हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है। डिडौली कोतवाली इलाके के जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद में सोमवार को मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मां और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।  कमला देवी भदौरा चामुंडा मदिर के पास थाना कटघर मुरादाबाद में पांच साल से बेटे मनोज (22), राहुल (19), शिवम (17), आकाश (15) बेटी सुधा के साथ जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद में अनीस के मकान में किराए पर रह रही हैं। 

जबकि दो बेटे सुभाष और संजय मुरादाबाद में रहते हैं। वहीं, जोया में चारों भाई पल्लेदारी करते हैं। राहुल मजदूरी के पैसे को परिवार में नहीं देता था। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह मनोज और राहुल में बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेत‌िक च‌ित्र
दोनों में गाली गलौच और मारपीट होने लगी। इसी दौरान गुस्साए छोटे भाई राहुल ने घर में रखा चाकू उठाकर बड़े भाई की गर्दन में घोंप दी। लहूलुहान मनोज जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बाद में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी राहुल और उसकी मां को पुलिस थाने ले आई, जहां मां की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया भाइयों में मजदूरी के पैसे लेकर विवाद हुआ था। आरोपी को हिरासत ले लिया गया है। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें