फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ उसके घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक, और फिर...

Mon, 01 Jan 2018 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक युवक नाबालिग के साथ आत्तिजनक हालत में था। आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की। घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। धनघटा इलाके के एक गांव में रात में किशोरी के साथ आपत्तिजनक हाल में मिले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


शोरी के परिजनों ने भी युवक की पिटाई की। बाद में डायल 100 की टीम को सूचना देकर बुला लिया और आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। किशोरी के परिजन भी थाने पर पहुंचे और युवक के खिलाफ रेप की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पढ़ें:- शादी से पहले प्रेमी की मौत पर प्रेमिका ने भी फांसी लगा दे दी जान
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाबालिग से गांव के पकड़े गए युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रात में युवक किशोरी के घर पहुंच गया और सुबह उसके घर के बाहर छप्पर में किशोरी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया गया। 

किशोरी के परिजन युवक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के घर के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो दोनो पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच किसी ने डायल 100 नंबर पर सूचना दे दी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

उसके बाद मौके पर डायल 100 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बाद में थाने पर पहुंचे किशोरी के परिजन युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने की मांग की। 

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन दुष्कर्म का आरोप मढ़ रहे है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें