फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के थे अवैध संबंध, पहले पीटा, फिर किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान

Sun, 15 Oct 2017 08:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
ऑटो ड्राइवर को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। रात में पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर बाद में ऐसा कांड किया कि सब हैरान रह गए। जानिए उसने ऐसा क्या किया।...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। ऑटो ड्राइवर ने पत्नी को अवैध संबंधों के शक में पीट दिया फिर खुद कमरे में कुंडे से फंदे के सहारे झूल गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली। 

पढ़ें:- रात में मां के साथ सोए थे दोनों बच्चे, सुबह परिजनों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

ऑटो ड्राइवर के परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। कोतवाली और सीबीगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 
विज्ञापन


कैंट के कांधरपुर निवासी यादराम साहू (30) पुत्र किशन लाल साहू ऑटो चलाता था। आठ साल पहले उसकी शादी सीबीगंज के मथुरापुर निवासी लालाराम साहू की बेटी पूनम से हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। 
 

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पूनम ने कैंट थाने में यादराम सहित परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन शर्त थी कि यादराम अलग रहेंगे। इसके बाद वह मथुरापुर में ससुराल के बगल में ही किराये पर रहने लगे थे। 

यादराम कांधरपुर में दोस्त के घर से दावत खाकर ससुराल आया था। इसके बाद अपने कमरे पर आया। इसके बाद पत्नी पर गांव के ही एक युवक से संबंधों का आरोप लगाकर झगड़ा शुरू कर दिया। पूनम की पिटाई भी की। 

पढ़ें:- प्रेमी से साथ मिलकर विवाहिता ने किया ऐसा कांड, पैरों तले खिसक गई जमीन

शोर सुनकर उसके मायकेवाले आ गए और मामला शांत कराया। रात में बरामदे में दोनों बच्चों के साथ सो गए। परिवार के मुताबिक, यादराम रात करीब 12 बजे उठा और कमरे में लगे कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

पत्नी की नींद टूटी तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई पवन ने अपनी भाभी व उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन

फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
पोस्टमार्टम हाउस पर यादराम की पत्नी को लाश नहीं देखने दी गई, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। हंगामे के बीच कोतवाली और सीबीगंज पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने में बैठाया। 

आरोप है कि परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। यादराम की मौत के बाद पूनम पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करती रही। उनकी छह वर्षीय बेटी रिया और चार वर्षीय अंकित बार-बार पिता के बारे में पूछ रहे थे। 

एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। मामला खुदकुशी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें