फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ के लिए व्यापारी ने बहाया खून, भाई-बहन पर किया हमला

Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर के दुदही के विशुनपुरा थाना इलाके के बैकुंठपुर कोठी बाजार में सोमवार को सुबह एक सराफा व्यापारी ने पांच सौ रुपये बकाया नहीं मिलने पर एक महिला के भाई व बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई के बचाव में आई बहन के गर्दन पर चाकू से गंभीर चोट लगी। 17 वर्षीया इस लड़की को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


बैकुंठपुर कोठी बाजार निवासी एक शख्स की आभूषण की दुकान इसी बाजार में है। दुकान के बगल में रहने वाले जाकिर की लड़की नाजिया ने कुछ महीने पहले यहां 1500 रुपये में अपनी पायल को गिरवी रखा था। बाद में पायल छुड़ा ली, लेकिन ब्याज के 500 रुपये बाकी रह गए। ब्याज का रुपये दिए बिना ही नाजिया ससुराल चली गई।

तीन दिन पहले नाजिया का भाई अरमान नासिक से घर आया तो सराफा दुकानदार ने बकाया पांच सौ रुपये की मांग की। रविवार को रात करीब 10 बजे कोकिल पट्टी गांव में इसी बात को लेकर दुकानदार ने अरमान की पिटाई कर दी। सोमवार की सुबह आठ बजे दुकान खुलने पर अरमान और दुकानदार के बीच रात वाली घटना को लेकर कहासुनी होने लगी। 
विज्ञापन


नाराज दुकानदार फिर अरमान की पिटाई करने लगा। यह देख अरमान की छोटी बहन नगमा बचाव करने पहुंची। इस दौरान हुई छुरेबाजी में नगमा के गर्दन में चाकू लग गया। इससे नगमा जमीन पर गिर पड़ी। यह देख दुकानदार वहां से भाग निकला। लोगों ने घायल नगमा को दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें