7 साल की बच्ची, एक आदमी को अंकल बोलती थी। स्कूल छोड़ते समय उसी ने बच्ची से न सिर्फ दुष्कर्म किया, साथ ही उसके बाद भी दरिंदगी दिखाई। घटना कोल्लम के येरूर इलाके की है। यहां 26 साल के राजेश ने सात साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसका गला घोंटकर मार दिया।
अंग्रेजी वेबसाइट न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आरोपी राजेश ने बच्ची को उस समय अपनी हवस का शिकार बनाया जब वह बच्ची को उसके स्कूल छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बच्ची के मामा-पिता को खबर मिली कि उनकी सात साल की बच्ची येरूर इलाके से लापता हो गई है।बच्ची के माता-पिता ने इस बात कि खबर कुलाथुपुझा पुलिस को दी।