नए साल पर पब में जमकर धमाल मचाते समय अचानक युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ, कॉलेज स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि युवक ने अचानक युवती को किस किया था, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
जानकारी के मुताबिक मुंबई का बेलापुर निवासी आरोपी युवक कोलाबा के एक पब में नए साल का जश्न बनाने पहुंचा। दोस्तों के साथ शराब पी। इसी दौरान दक्षिण मुंबई निवासी युवती से उसकी दोस्ती हो गई।
अचानक युवक ने युवती को किस कर लिया। पब के बाहर तैनात पुलिसवाले को पीड़ित युवती ने शिकायत की तो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती की शिकायत थी कि वह युवक को आज पहली बार मिली थी और जिसने उसकी मर्जी के खिलाफ उसे किस की।