मिठाई खिलाने के बहाने 8 साल की बच्ची के साथ 4 लड़के पांच महीने तक गैंगरेप करते रहे। आरोपी लड़कों के साथ 18 साल की एक युवक भी शामिल है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के पिता उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे।
घटना पुणे के कोंधवा इलाके की है। यहां 8 साल की बच्ची के साथ पांच लड़कों ने पिछले पांच महीने में कई बार रेप किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की के अचानक पेट में दर्द उठा, लड़की का पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। वहां डॉक्टर ने लड़की के पेट की जांच की। डॉक्टर ने लड़की के पिता से लड़की की मां को अपने क्लीनिक बुलाने को कहा। डॉक्टर ने लड़की की मां को बताया कि लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में कई बार रेप हुआ है। इसके बाद पुलिस को इसके जानकारी दी गई।