फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobikwik से की धोखाधड़ी तो सीनियर बैंक मैनेजर पर गिरी गाज, जानें क्या था मामला

Fri, 22 Dec 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-वॉलेट मोबिक्विक से ऑनलाइन 19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर सेल ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी बैंक की मुंबई शाखा में सीनियर मैनेजर है।
विज्ञापन


आरोपी ने 3 महीने में 1850 ट्रांजेक्शन कर ई वॉलेट से करीब 91 लाख रुपये निकाले हैं। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में 28 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से बकाया राशि रिकवरी करवाई जाएगी। बता दें कि सेक्टर-53 थाना पुलिस ने ई वॉलेट मोबिक्विक के साथ ई-वॉलेट ट्रांजेक्शन कर कुछ लोगों ने 19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेजा गया। यहां पुलिस ने अब तक करीब 8 करोड़ रुपये की रिकवरी की है। इस मामले में साइबर सेल ने मुंबई से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए पहले तीन बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन आरोपी ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। जिस पर पुलिस ने मुंबई पहुंचकर मुलुंड मुंबई निवासी दीपेश शाह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी को लेकर गुरुग्राम पहुंची और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उस पर लाखों रुपये का कर्ज था। उसे चुकाने के लिए ही उसने यह धोखाधड़ी की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 40 लाख रुपये का कर्ज उसने इस राशि से चुका दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब बकाया राशि रिकवरी की जानी है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी संजय भार्गव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें