मुंबई में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 63 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी है।
पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर की चाभियां आरोपी को देकर गई थी और अपनी 14 साल की बेटी से कहा था कि जब वो घर पहुंचे तो चाभियां ले ले।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित लड़की की मां के मुताबिक, जब लड़की चाभी लेने गई तो आरोपी ने उसे किस किया और गले लगा लिया। उन्होंने पुलिस से कहा है कि घटना 14 अप्रैल की है।"
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर के वकील लक्ष्मण कनाल का कहना है कि उसे (डॉक्टर) शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।