फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चंद घंटे पहले ही पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा

Fri, 23 Mar 2018 02:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अथीरा
विज्ञापन

एक पिता ने बेटी की डोली उठने से पहले उसकी अर्थी उठा दी। घटना केरल की है, जहां लव मैरिज की बात से नाराज पिता ने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया। पुलिस के अनुसार, केरल के मल्लपुरम जिले में रहने वाले राजन ने अपनी बेटी अथीरा की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह बृजेश नाम के एक दलित युवक से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। राजन पूवाथिंगल के अरीकोड क्षेत्र में रहता है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बेटी की हत्या उस दिन की, जिस दिन उसकी शादी होने वाली थी। अथीरा की शादी बृजेश से ही होने वाली थी, लेकिन डोली से पहले उसकी अर्थी सज गई। 

पुलिस का कहना है कि गुरुवार को पिता और बेटी के बीच शादी को लेकर बहस हुई। जिसके बाद अथीरा ने पड़ोसी के घर में पनाह ली लेकिन पिता ने उसका पीछा किया। वह बेटी को पड़ोसी के घर से खींचकर बाहर लाया और उसपर चाकू से कई वार किए। बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजेरी पुलिस सर्कल के इंस्पेक्टर एनबी शैजू का कहना है कि राजन नशे की हालत में है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच इस एंगल से भी कर रही है कि क्या यह मामला ऑनर किलिंग का है या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अथिरा और बृजेश ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास के पुलिस स्टेशन में असहमति पर चर्चा की थी। जिसके बाद ही बेटी का पिता इस शादी के लिए माना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें