फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र ने किया चार साल की मासूम से दुष्कर्म

Sat, 23 Apr 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
यूपी में देवरिया जिले के सलेमपुर में 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा चार साल की मासूम से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कि‌राए पर रह रहे पड़ोसी युवक ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और फ‌िर उसका बलात्कार किया।
विज्ञापन


बच्ची के शरीर से रक्तस्राव होने के बाद घर वालों को पता। जानकारी मिलने पर मुहल्ले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब पीड़ित को सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय जांच के लिए भेजा।

भाटरानी ‌थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शख्स अपने परिवार के साथ पिपरा नाजिर वार्ड में किराए पर रहता है। इसी मकान में खुदुदूं थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के का आरोपी भी अपनी मां के सा‌थ रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्‍ची ने बताई आरोपी की हैवानियत

कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
मामले पर पुलिस ने जब चार साल की पीड़ित बच्ची से घटना के बारे में पूछा तो उसने बातया कि आरोपी जब कमरे में अकेले था तो उसे अपने पास बुलाया था। मामले पर बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में सूचना दी है जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज लिया है।

मेडिकल ऑफिसर के दखल के बाद हुआ मेडिकल
इस घटना में हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि मासूम से दुष्कर्म के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर उसका मेडिकल करने में भी आनाकानी करते रहे। महिला सिपाही बच्ची को लेकर जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने यह कहकर मना कर दिया अगले दिन आना, आज मेडिकल टेस्ट नहीं हो पाएगा।

इसके बाद महिला सिपाही अगले दिन बच्ची का मेडिकल कराने पहुंची तो अगले दिन भी डॉक्टरों ने दोपहर तक महिला सिपाही को परेशान किया। इसके बाद सिपाही ने बताया क‌ि कोतवाली प्रभारी को बताया। कोतवाली प्रभारी ने इसे लेकर चीफ मेडिकल ऑफिसर से शिकायत की जिसके बाद बच्‍ची का मेडिकल किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें