फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए युवक को लोगों ने पकड़ा, तोड़े हाथ-पैर

Sat, 23 Apr 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/जगेशरगंज (प्रतापगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए युवक के लोगों ने पहले पीट-पीटकर हाथ पैर तोड़ दिए। भीड़ ने उसका निजी अंग काटने का भी प्रयास किया। मौके पर युवक की पहुंची पत्नी ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के बांसी निवासी राम शिरोमणि (35) गुरुवार की रात पड़ोसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसकी पत्नी घर से दूर खेत में परवल की रखवाली कर रही थी। गांव की ही एक युवती से राम शिरोमणि का इश्क चल रहा था। रात 11 बजे प्रेमिका को उसने मिलने के लिए खेत के करीब ही बुलाया था।

इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लग गई । इसके बाद उसके घरवालों ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। ग्रामीणों की मानें तो रात में जैसे ही लड़की घर से निकली, उसके पीछे परिवार के लोग भी चल पड़े। रास्ते में ही लड़की को घर की महिलाओं ने रोक लिया।
विज्ञापन


इंतजार में बैठे रामशिरोमणि को लड़की के परिवार वालों ने जैसे ही देखा। वे उसे दौड़ा लिया। वह शोर मचाते हुए भागा लेकिन भूसे के ढेर पर फिसल कर गिर पड़ा। इसके बाद लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

निजी अंग काटने की हुई कोशिश, हालत गंभीर

Arrest
धारदार हथियार से भी उस पर हमला किया। पीटते- पीटते हमलावरों ने उसका हाथ-पैर तोड़ डाले। इस बीच शोर-शराबा सुनकर खेत की रखवाली कर रही उसकी पत्नी दौड़ पड़ी। उस समय हमलावर उसका निजी अंग काटने का प्रयास कर रहे थे। पत्नी अपने पति को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई और शोर मचाने लगी।

यह देख हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। हमले में रामशिरोमणि का हाथ पैर बुरी तरह टूट गया था। उसे लेकर लोग जिला अस्पताल की ओर भागे।

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बुरी तरह मारकर हाथ पैर तोड़ दिया है। निजी अंग काटने के प्रयास की जानकारी नहीं है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

घटना के बाद गांव में तनाव
अंतू थाना क्षेत्र के बांसी गांव में गुरुवार की रात हुई घटना की खबर से सनसनी फैल गई। हर कोई युवक और युवती को कोस रहा था। चूंकि युवक व युवती अलग जाति के हैं। इसलिए दोनों बस्ती के लोगों के बीच तनातनी देखने को मिली। दोनों बस्तियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें