बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना कराने पर अड़े हुए हैं। सोमवार को उन्होंने फिर कहा कि इससे देश का भला होगा और उसके अनुरूप नीतियां बनाई जा सकेंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश में जाति आधारित जनगणना कराने पर एक बार फिर जोर दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि हम जातीय जनगणना कराना चाहते हैं और यह हमारी पुरानी मांग है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि इस बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इस पत्र का हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। जाति आधारित जनगणना से सभी जातियों को मदद मिलेगी और उनकी सही संख्या पता चल सकेगी। इसके आधार पर नीतियां बनाई जा सकेंगी।