फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar election 2020: पहले चरण का मतदान कल, इन 71 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग, देखें लिस्ट

Tue, 27 Oct 2020 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बिहार में कल यानी 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होगा। राज्य में पहले चरण के तहत 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में 1066 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। पहले चरण में दो करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए 31,371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात बजे शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा आठ मंत्री प्रेम कुमार, कृष्णनंदन वर्मा, शैलेश कुमार, विजय कुमार सिन्हा, जय कुमार सिंह, रामनारायण मंडल, संतेाष कुमार निराला और बृजकिशोर बिंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। 


बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान वाली सीटें


अरवल
कुर्था
औरंगाबाद
गोह
कुटुम्ब
नबीनगर
ओबरा
रफीगंज
अमरपुर
बांका
बेलहर
धौरैया
कटोरिया प्रखण्ड
कहलगांव
सुल्तानगंज
अगिआंव
आरा
बरहरा
जगदीशपुर
संदेश
शाहपुर
तरारी
ब्रह्मपुर
बक्सर
दुमरांव
राजपुर
अत्री
बाराछती
बेलागंज
बोधगया
गया तून
गुरुआ
इमामगंज
शेरघाटी
टिकरी
वजीरगंज
घोसी
जहानाबाद
मखदुमपुर
चकई
जमुई
झाझा
सिकंदरा
भभुआ
चैनपुर
मोहनिया
रामगढ़
लखीसराय
सूर्यगढ़ा
जमालपुर
मुंगेर
तारापुर
गोबिंदपुर
हिसुआ
नवादा
रजौली
वरसालीगंज
बाढ़
बिक्रम
मसौर्ही
मोकामा
पालीगंज
चेनारी
डेहरी
दिनारा
काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
करगाहर
नोखा
सासाराम
बरबीघा
शेखपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें