फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में भाजपा के कुल 41 मंत्री हारे, सबसे बड़ी हार तो यहां मिली 

Wed, 12 Dec 2018 05:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, शिवराज के कई मंत्री हारे

छत्तीसगढ़ में भाजपा की अप्रत्याशित हार, 15 साल बाद रमन सिंह हुए सत्ता से बेदखल 


 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा की करारी हार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी हार्टलैंड कहे जाने वाले तीन राज्यों  मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस के हाथों अपनी सत्ता गंवा दी है। इन राज्यों में मौजूदा विधायकों ने तो सीटें गंवाई ही, कुल 41 मंत्री भी चुनाव हार गए। मध्यप्रदेश के 13, राजस्थान के 20 और छत्तीसगढ़ के 8 मंत्रियों ने अपनी सीट गंवाई। भाजपा के लिए राहत की बात ये रही कि उसके तीनों मुख्यमंत्री ने अपनी सीट बचाकर खुद की साख बचा ली।   

मध्यप्रदेश 

शिवराज सरकार में कुल 31 मंत्री थे। इनमें से 11 मंत्री चुनाव हार गए। 2013 में 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। अगर इनमें से 7 मंत्री भी जीत जाते तो लगातार चौथी बार यहां भाजपा की सरकार बन जाती। 
विज्ञापन

 
नाम विधानसभा क्षेत्र
उमाशंकर गुप्ता दक्षिण-पश्चिम 
शरद जैन जबलपुर उत्तर
दीपक जोशी हाटपीपल्या
अंतर सिंह आर्य सेंधवा
जयभान पवैया ग्वालियर 
रुस्तम सिंह मुरैना
ललिता यादव बड़ा मलहरा
ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा
बालकृष्ण पाटीदार खरगोन
लाल सिंह आर्य गोहद
केदार कश्यप नारायणपुर
अर्चना चिटनीस बुरहानपुर 

राजस्थान

यहां वसुंधरा राजे कैबिनेट में शामिल आधे मंत्री चुनाव हार गए। वसुंधरा समेत 30 मंत्रियों में से 15 ने अपनी सीट गंवा दी। इस चुनाव में दो मंत्रियों ने अपने बेटों को टिकट दिलाया था। जबकि 4 मंत्री टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय लड़े थे। 
 
नाम विधानसभा सीट
अरुण चतुर्वेदी सिविल लाइन्स
राजपाल सिंह झोटवाड़ा
प्रभुलाल सैनी अंता
युनूस खान टोंक
अजय सिंह डेगाना
राम प्रताप हनुमानगढ़
गजेंद्र सिंह लोहावट
श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़
अमराराम पदपचरा
कृष्णेंद्र कौर नदबई
ओटाराम देवासी सिरोही
सुनील कटारा  चौरासी
बंसीधर बाजिया खंडेला
कमसा मेघवार भोपालगढ़
सुरेंद्रपाल श्रीकरणपुर

छत्तीसगढ़ 

यहां सीएम रमन सिंह और उनके तीन मंत्री ही जीत दर्ज कर सके। 8 मंत्रियों ने अपनी सीट गंवा दी। रमन के अलावा कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर और खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले ही जीत हासिल कर सके। तीनों राज्यों में से छत्तीसगढ़ में भाजपा को सबसे करारी मात मिली और वोट शेयर भी 10 फीसदी तक घट गया।
विज्ञापन

 
नाम विधानसभा सीट
रामसेवक पैकरा प्रतापपुर
राजेश मूणत रायपुर पश्चिम
भैयालाल राजवाड़े बैकुंठपुर
प्रेमप्रकाश पांडेय भिलाई नगर
अमर अग्रवाल बिलासपुर
दयालदास बघेल नवागढ़
केदार कश्यप नारायणपुर
महेश गागड़ा बीजापुर
 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें