सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत व पूर्व विधायक जयकिशन के बीच इलाके में तिरंगा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक का आरोप है कि जयकिशन के बेटे राहुल ने अपने समर्थकों के साथ झंडा लगा रहे मजदूरों को पीटा और उनकी कार पर पथराव कर दिया।
सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत व पूर्व विधायक जयकिशन के बीच इलाके में तिरंगा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक का आरोप है कि जयकिशन के बेटे राहुल ने अपने समर्थकों के साथ झंडा लगा रहे मजदूरों को पीटा और उनकी कार पर पथराव कर दिया। इसमें विधायक व उनके सहयोगी की कार का शीशा टूट गया। हमले में विधायक के ड्राइवर को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर विधायक व उनके समर्थकों ने देर रात सुल्तानपुरी थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत का आरोप है कि बुधवार को उनका ड्राइवर विष्णु और अन्य लोग सुल्तानपुरी के ए ब्लॉक में तिरंगा लगवा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक जयकिशन का बेटा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचा और मजदूरों के साथ मारपीट कर काम रुकवा दिया। इस दौरान पथराव भी किया।