घटनास्थल पर लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने महानंदा एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, मगर असफल रही। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवती (18) गुमसुम बैठी थी। तभी अलीपुर द्वार तक जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस के आने की घोषणा हुई तो युवती कुछ सतर्क होकर बैठ गई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आई युवती ट्रेन के आगे कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की मगर तब तक युवती रेलवे लाइन पर जा गरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी व आरपीएफ पहुंच गई। युवती की पहचान नही हो सकी है।