युवक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने पत्नी और ससुरालवालों पर तीन साल से परेशान करने का आरोप लगाया। युवक ने पत्र में लिखा कि पत्नी और ससुराल वाले तालाक के लिए एक करोड़ रुपये मांगने कर रहे हैं। उन लोगों से तंग आकर मैंने यह कदम उठाने का फैसला किया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने नर्मदा नदी में कूदकर जान जे दी। मृतक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया। वीडियो में युवक ने कहा कि तलाक के लिए पत्नी और ससुरालवाले एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। इतने पैसे नहीं होने पर मैं अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया है। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बड़वाह के नर्मदा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले डिप्टी रेंजर के बेटे अजय द्विवेदी का शव ग्राम मुरल्ला के पास नर्मदा नदी में तैरता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को रीवा के रहने वाले अजय द्विवेदी इंदौर से स्कूटी पर अपने साथी के साथ ओमकारेश्वर जा रहा थे। इसी दौरान नर्मदा पुल से उसने छलांग लगा दी। तीन दिनों से गोताखोर सुनील केवट की टीम खोज में जुटी थी। शनिवार को मुरल्ला नर्मदा नदी में तैरते हुए शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अजय द्विवेदी का शव बाहर निकाला।
वीडियो के साथ-साथ सुसाइड नोट भी लिखा
पुलिस को मृतक की बाइक की डिक्की से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में अजय ने लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार गुरु प्रसाद तिवारी, प्रार्थना तिवारी, प्रिंस तिवारी और रमा तिवारी हैं। ये लोग तीन साल से मेरे और मेरे परिवार पर केस करके एक करोड़ की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर मैंने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने पुलिस से की शिकायत
मृतक युवक के पिता प्रमोद द्विवेदी रीवा जिले के सिरमौर में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं। पुलिस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे अजय के ससुराल वालों ने मेरे और परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है और पैसों के लिए आए दिन प्रताड़ित कर रहा था। पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी भी दे रहा था। इसके कारण बेटे ने खुदकुशी करने जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।